
यह घटना चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई, इस घटना से यह आशंका जताई जा रही है कि यह मामला रंगभेद से जुड़ा हो सकता है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार 22 जनवरी को मास शूटिंग की घटना हुई है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान रात साढ़े 3 बजे यह फायरिंग मोंटेरी पार्क इलाके में हुई कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 19 घायल हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
स्थानीय लोगों और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हुई। इसमें 17 साल का एक चीनी मूल का युवक भी मारा गया है। कुछ देर में पुलिस इस बारे में बयान जारी कर सकती है।
घटना के समय तेज म्यूजिक से फायरिंग का पता नहीं चला।
‘स्काय न्यूज’ ने लोकल अथॉरिटीज के हवाले से खबर दी है कि घटना के वक्त बहुत तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था, लिहाजा काफी देर तक तक तो ये ही समझ नहीं आया कि आतिशबाजी हो रही है या फायरिंग। कुछ देर बाद घायल लोगों को भागते देखा गया तब जाकर सच्चाई का पता चला।
घटना के दौरान हजारों लोग मौजूद थे
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त कई हजार लोग मौजूद थे। इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। यहां दो दिन का फेस्टिवल चल रहा था। इसके पहले भी इस इलाके में लोकल व्हाइट सोसायटी और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हो चुकी है। पिछले साल एक ऐसी ही घटना में 5 लोग मारे गए थे