पचपदरा विधानसभा चुनाव 2023 कैसी होगी चुनावी पारी

पचपदरा विधानसभा चुनाव 2023 कैसी होगी चुनावी पारी

पंचपदरा विधानसभा सीट राजस्थान के नवगठित बालोतरा जिले की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2018 में कांग्रेस के मदन प्रजापत ने जीत हासिल की थी। आगामी विधानसभा चुनाव पंचपदरा विधानसभा सीट से परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह देखने लायक होगा!

कुछ महत्वपूर्ण जानकारी -

पचपदरा विधानसभा क्षेत्र संख्या 137 की बात करें तो यह सामान्य सीट है, 2011 की जनगणना के अनुसार पचपदरा विधानसभा की कुल जनसंख्या 336624 है, जिसका 77.87% हिस्सा ग्रामीण और 22.13% हिस्सा शहरी है, कुल आबादी का 14.58 फीसदी अनुसूचित जाति और 9.65 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं! 2017 की वोटर लिस्ट के मुताबिक यहां पर कुल वोटर्स  की संख्या 213636 है, और 229 पोलिंग बूथ हैं, वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 74.52% वोट और 2014 के लोकसभा चुनाव में 67.24% वोट पड़े थें!

पचपदरा पूर्वी राजस्थान का अहम विधानसभा क्षेत्र -

देश-दुनिया में रिफाइनरी के लिए अपना नाम अंकित कर चुका पचपदरा पूर्वी राजस्थान का एक अहम विधानसभा क्षेत्र है. पचपदरा विधानसभा क्षेत्र का इतिहास बेहद रोचक रहा है, यह पूर्वी राजस्थान की वो विधानसभा सीट है, जहां से पहली बार महिला विधायक चुनी गई और उन्होंने लगातार 3 बार विजय हासिल की थी,  इस क्षेत्र के लोगों ने कई बार हर बड़े दल को मौका दिया है, राजस्थान के नवगठित बालोतरा जिले में आने वाले पचपदरा विधानसभा सीट है | इस सीट पर 5 बार भाजपा और 6 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है, दो बार निर्दलीय ने इस सीट पर जीत हासिल की है!

आजादी के बाद अमराराम चौधरी 8 बार एवं मदन कौर 7 बने विधायक

पचपदरा विधानसभा सीट पर अमराराम चौधरी 8 बार निर्दलीय के साथ-साथ कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ते रहे, जबकि 7 बार मदन कौर ने चुनाव लड़ा. अमराराम ने 1980 में पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद 1993 में अमराराम निर्दलीय लड़े और जीते. फिर 1998, 2003 और 2013 में अमराराम भाजपा के टिकट पर जीते. हालांकि लंबे सफर में अमराराम को तीन बार हार का सामना भी करना पड़ा. साथ ही अमराराम बाद में मंत्री भी बने. वहीं मदन कौर ने पहला चुनाव 1962 में लड़ा था जिसमें उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 1967 से लेकर 1977 तक मदन कौर ने तीन बार जीत हासिल की

दिलचस्प -

जिले की एकमात्र महिला विधायक मदनकौर, मंत्री भी रहीं , जिले के राजनीति इतिहास में पहली महिला विधायक मदनकौर चुनी गईं। 1967 में पहली जीत के साथ सियासी सफर शुरू किया। 2003 तक सात बार चुनाव लड़ा। 1977 में भैरोंसिंह शेखावत की सरकार में मंत्री भी रहीं।

आइए जाने 2018 विधानसभा चुनाव परिणाम  -

2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मदन प्रजापत को कुल 69393 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के अमराराम चौधरी को 66998 वोट हासिल हुए. यानी बहुत ही कम अंतर से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई. 

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
मदन प्रजापत कांग्रेस विजेता 69,393 43.00% 2,395
अमृतम चौधरी भाजपा दूसरे स्थान पर 66,998 41.00%
नारायणराम चौधरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 3rd 6,882 4.00%
श्यामलाल बीएसपी 4th 6,370 4.00%
हुकम सिंह आईएनडी 5th 3,284 2.00%
NOTA  6th 3,260 2.00%
पन्नालाल शिव सेना 7th 2,698 2.00%
नाथू राम भारत वाहिनी पार्टी 8th 1,073 1.00%
मदनपुरी  आईएनडी 9th 788 0.00%
सुरेश पाल  भारतीय युवा शक्ति 10th 640 0.00%
मांगीलाल आम आदमी पार्टी 11th 400 0.00%
बसंत शर्मा आईएनडी 12th 314 0.00%

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम कुछ इस प्रकार रहा -

पंचपदरा विधानसभा सीट बालोतरा जिले के अंतर्गत आती है। एवं बारमेर संसदीय क्षेत्र हैं इस क्षेत्र से कैलाश चौधरी सासंद है, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने कांग्रेस के मनवेंद्र सिंह को 323808 से हराया था।

2013 विधानसभा चुनाव परिणाम -

2013 के विधानसभा चुनाव में पचपदरा विधानसभा सीट पर अमराराम चौधरी  (भाजपा) ने 77476 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मदन प्रजापत को 23237 मतों के अंतर से हराया, दूसरा स्थान 54239 वोटों के साथ मदन प्रजापत (कांग्रेस) को मिला. तीसरा स्थान 4053 वोटों के साथ - (नोटा) का रहा. (2433) वोटों के साथ आईएनडी को चौथा स्थान को मिला!

पार्टी उम्मीदवार का नाम वोट %वोट
बीजेपी अमरा राम 77476 54.34
कांग्रेस मदन प्रजापत 54239 38.04
नोटा - 4053 2.84
आईएनडी हंसराज मेघवाल 2433 1.71

चुनाव में कुल 142573 मत पड़े थे. कुल 74.54% मतदान हुआ

पिछले कुछ विधानसभा चुनाव के परिणाम 

1957 अनोपसिंह रामराज्य परिषद 

1962 अमरसिंह निर्दलीय 

1967 मदनकौर कांग्रेस 

1972 मदनकौर कांग्रेस 

1977 मदनकौर कांग्रेस 

1980 अमराराम कांग्रेस 

1985 चंपालाल भाजपा 

1990 चंपालाल भाजपा 

1993 अमराराम निर्दलीय 

1998 अमराराम भाजपा 

2003 अमराराम भाजपा 

2008 मदन प्रजापत कांग्रेस 

2013 अमराराम भाजपा 

2018 मदन प्रजापत कांग्रेस