गदर-2 ₹40 करोड़ रहा फर्स्ड डे का कलेक्शन; 2023 की सेकेंड हाइएस्ट ओपनर बनी; ओ एम जी 2 ₹10 करोड़ तक सिमटी

गदर-2 ₹40 करोड़ रहा फर्स्ड डे का कलेक्शन; 2023 की सेकेंड हाइएस्ट ओपनर बनी;  ओ एम जी 2 ₹10 करोड़ तक सिमटी

गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पठान के बाद गदर-2 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जो क्रेज था, फिल्म ने उसी हिसाब से कमाई भी की।

शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है। दूसरी तरफ OMG-2 ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स OMG-2 को भी काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन कमाई के मामले में गदर-2 इससे कोसों आगे है।

वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत की फिल्म जेलर ने दो दिनों में 75.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।