राजस्व मंडल - श्रेष्ठ निर्णयों एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता की प्रविष्टियां भेजने की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई — सर्वश्रेष्ठ चयनित निर्णय एवं निबंध रचनाओं के लिये मिलेगा सम्मान

राजस्व मंडल - श्रेष्ठ निर्णयों एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता की प्रविष्टियां भेजने की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई — सर्वश्रेष्ठ चयनित निर्णय एवं निबंध रचनाओं के लिये मिलेगा सम्मान
राजस्व मंडल की ओर से राजस्थान के विविध स्तरीय अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों की ओर से पारित किये जाने वाले निर्णयों एवं ''राजस्व न्यायिक प्रकरणर: त्वरित निस्तारण हेतु सुझाव'' विषयक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हेतु रचनाएं भेजने की अवधि को आगामी 31 अक्टूबर 2023 तक के लिये बढ़ा दिया गया है। पूर्व में इनके लिये 11 सितम्बर तक की अवधि तय की गई थी।
राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार के साथ ही उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निर्णय लेखन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने  के मुख्य उद्देश्य को लेकर राजस्व मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की नवाचारी पहल के तहत विगत दो वर्षों से ऐसे आयोजन मंडल स्तर से करवाये जा रहे हैं।
अधीनस्थ न्यायालयों की ओर से एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि में पारित निर्णयों में से पीठासीन अधिकारी के स्तर पर स्व मूल्यांकन के आधार पर चयनित  सर्वश्रेष्ठ निर्णय का चयन कर मय प्रमाणित प्रति के राजस्व मंडल के ईमेल आईडी  bor-rj@nic.in अथवा डाक के माध्यम से निबंधक, राजस्व मंडल,अजमेर को 31 अक्टूबर 2023 तक भिजवायेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त निर्णय को मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाएगा।
पीठासीन अधिकारियों से प्राप्त निर्णयों के मूल्यांकन के आधार पर राज्य संभाग एवं जिला स्तरीय पुरस्कार दिये जायेंगे। इनमें एक.एक संभागीय आयुक्त, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एवं राजस्व अपील अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार संभाग स्तर से एक.एक जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सम्मानित होंगे। जिला स्तर श्रेणी में एक.एक उपखंड अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर को सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान राजस्व मंडल के अधीन आने वाले सभी अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों से इस मूल्यांकन एवं चयन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की गई हैए जिससे उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निर्णय लेखन प्रवृत्ति को प्रोत्साहित किया जा सके। ऐसे श्रेष्ठ निर्णयों को भविष्य में राजस्व मंडल की राविरा पुस्तिका में भी प्रकाशित किया जाएगा।
पांच श्रेणियों में होगी निबंध लेखन प्रतियोगिता
मंडल की ओर से ''राजस्व न्यायिक प्रकरण: त्वरित निस्तारण हेतु सुझाव (Revenue Court Cases: Suggestions for Speedy Disposal) विषयक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित जा रही है।  इसमें सरकारी विभागों के अलावा अभिभाषक एवं आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं।
राजस्व मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी,राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राजस्व अधिकारी व कर्मचारी, अधिवक्ता एवं आम  नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। हिन्दी अथवा अंग्रेजी लिपि में भेजे जाने वाले निबंध के लिये अधिकतम शब्द सीमा एक हजार निर्धारित की गई है, जिन्हें 31 अक्टूबर 2023 से पूर्व मंडल को ई.मेल आईडी bor-rj@nic.in अथवा निबंधक राजस्व मंडल अजमेर के पते पर भिजवाया जा सकेगा। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त निबंध मूल्यांकन में शामिल नहीं किए जाएंगे।