जोधपुर की सबसे बड़ी लूणी विधानसभा सीट का समीकरण?

जोधपुर की सबसे बड़ी लूणी विधानसभा सीट का समीकरण?

 राजस्थान विधानसभान चुनाव 2023 :- लूणी विधानसभा सीट पर पिछले कुछ चुनाव से एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस को जीत हासिल होती है.  लूणी विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख से भी अधिक वोटर हैं,

जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों में से लूणी विधानसभा सीट राजनीतिक पार्टीयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. जोधपुर शहर के तीन और फैली यानि U आकर की जिले की सबसे बड़ी विधानसभा सीट मानी जाती है. लूणी विधानसभा का क्षेत्रफल की दृष्टि से जिले की अन्य सीटों से बड़ा क्षेत्रफल है. लूणी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता भी अधिक है. इस लूणी विधानसभा सीट को परंपरागत कांग्रेस व विश्नोई की सीट मानी जाती हैं. लूणी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लिए चुनोती यह है कि सीट को बचाना वहीँ बीजेपी लूणी की सीट कांग्रेस से यह छीनने की कोसिस में जुटी हुई है.

एक नजर इस पर भी 

लूणी विधानसभा सीट जातिगत वोटों का दबदबा रहता हैं. लूणी विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख से भी अधिक वोटर है. 36 कौम के लोग इस लूणी विधानसभा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं. सबसे अधिक जाट 54 हजार मतदाता है. दूसरे नंबर पर पटेल 48 हजार मतदाता है. तीसरे नंबर पर विश्नोई 30 से 35 हजार मतदाता हैं. एससी-एसटी-75 माली, प्रजापत, राजपूत, राजपुरोहित, मूल ओबीसी, स्वर्णकार, गोस्वामी, सहित अन्य जाति के मतदाता है

दावेदारी करने वाले नेता 
कांग्रेस पार्टी में टिकट के उम्मीदवार लूणी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई, संगीता बेनीवाल, श्रवण पटेल, श्याम खीचड़, विजयलक्ष्मी पटेल सहित अन्य अपना दावा पेश कर रहे है.

भारतीय जनता पार्टी के लूणी विधानसभा सीट से टिकट के उम्मीदवार पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, छेलाराम सारण, केरु प्रधान अनुश्री पूनिया, अरविंद बर्रा व अन्य अपना दावा पेश कर रहे है.

आजादी के बाद पिछले कुछ चुनावो के नतीजे कुछ इस प्रकार रहे ,

1957-पूनम चंद बिश्नोई      ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
1962-स्वरूप सिंह ------------
1967-पूनम चंद बिश्नोई      ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
1972-राम सिंह बिश्नोई       ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
1977-राम सिंह बिश्नोई       ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
1980-राम सिंह बिश्नोई       ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
1985-राम सिंह बिश्नोई       ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
1990-राम सिंह बिश्नोई       ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
1993-जसवन्त सिंह बिश्नोई  (भारतीय जनता पार्टी )
1998-राम सिंह बिश्नोई       ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
2003-राम सिंह बिश्नोई       ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
2003-जोगाराम पटेल           (भारतीय जनता पार्टी )
2008-मलखान सिंह बिश्नोई  ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )
2013-जोगाराम पटेल        (भारतीय जनता पार्टी )
2018-महेंद्र बिश्नोई          ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस )