जयपुर में गुलेल गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, महिलाओं को बनाते थे शिकार

जयपुर में गुलेल गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, महिलाओं को बनाते थे शिकार
  • जयपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बनाया था शिकार
  • गुलेल गैंग के 3 बदमाश जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़े
  • पुलिस की पूछताछ में 38 वारदातें करना कबूला
  • पकड़े गए आरोपियों से सोना मीणा से लूटी चेन बरामद

जयपुर शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाली गुलेल गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के बदमाश महिलाओं पर हमला करके उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटते थे। आपको याद होगा जयपुर के मानसरोवर में दो दिन पहले एक महिला पर तीन बदमाशों ने हमला किया था। महिला ने बदमाशों से मुकाबला भी किया लेकिन गुलेल से पत्थर मारकर बदमाश महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने दो लुटेरों और सोने की चेन खरीदने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है|