बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA ने जारी किया घोषणापत्र, विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस
 
                                पटना, 31 अक्टूबर।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। राजधानी पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित NDA के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में घोषणापत्र जारी हुआ।
घोषणापत्र में बिहार के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी गई है।
घोषणापत्र की प्रमुख बातें:
- 
महिला सशक्तिकरण: एक करोड़ महिलाओं को “करोड़पति दीदी” बनाने का लक्ष्य। 
- 
रोजगार सृजन: पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और सरकारी नौकरियां देने का वादा। 
- 
शिक्षा विस्तार: हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य और कानून संकाय के कॉलेज की स्थापना। 
- 
मुफ्त शिक्षा: गरीब परिवारों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा। 
- 
स्वास्थ्य सुविधाएँ: - 
हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस सेवा। 
- 
हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल। 
- 
जेनरिक दवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान। 
 
- 
- 
कृषि विकास: किसानों को हर फसल पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी। 
- 
बुनियादी ढाँचा: - 
अगले 5 वर्षों में 7 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। 
- 
दरभंगा और पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण। 
- 
4 शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाएँ। 
- 
हर जिले में औद्योगिक पार्क और फैक्ट्रियों की स्थापना। 
 
- 
- 
शिक्षा एवं अनुसंधान: बिहार में बार एजुकेशन सिटी की स्थापना का संकल्प। 
घोषणापत्र जारी करते हुए NDA नेताओं ने कहा कि यह दस्तावेज़ बिहार के अगले पाँच वर्षों की विकास यात्रा का रोडमैप है। इसमें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को केंद्र में रखा गया है।
 
                         Media Desk
                                    Media Desk                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    