इथियोपिया सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किया राजस्थान का दौरा — महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के कार्यों की सराहना
 
                                Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
 
                                जयपुर, 31 अक्टूबर। इथियोपिया सरकार के 29 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार और गुरुवार को राजस्थान का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में 15 सदस्य इथियोपिया सरकार से, 3 सदस्य विश्व बैंक से, 7 सदस्य माइक्रोसेव कंसल्टिंग से तथा 4 सदस्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से सम्मिलित थे।
बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने अलवर जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और क्लस्टर स्तरीय महासंघों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान महिला सदस्यों द्वारा संचालित कृषक उत्पादक संगठन (FPO) एवं उत्पादक समूह (PG) के माध्यम से आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
महिला सदस्यों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने अनुभव साझा किए और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान का यह मॉडल सामुदायिक विकास और वित्तीय समावेशन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
गुरुवार को राजीविका मुख्यालय, जयपुर में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राज्य मिशन निदेशक नेहा गिरि ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित परियोजनाओं का वर्टिकल-वाइज विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया और प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान में स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, संरचना एवं सफलता की जानकारी दी।
बैठक के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, राजीविका जयपुर द्वारा राजीविका की गतिविधियों से संबंधित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए जा रहे ऋणों की प्रक्रिया, क्रेडिट लिंकेज व्यवस्था और वित्तीय सहयोग तंत्र के बारे में जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार और राजीविका द्वारा महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इस मॉडल को इथियोपिया में लागू करने योग्य उदाहरण बताया।
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
Media Desk Oct 25, 2025 0 7815
Media Desk Oct 28, 2025 0 104
Media Desk Oct 25, 2025 0 15
Media Desk Aug 18, 2023 3 14
Himmtaram Khadav Nov 29, 2024 0 13
Politician Jul 25, 2025 0 47