असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल, कल जोधपुर के लूणी विधानसभा की सभा को करेंगे संबोधित

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल, कल जोधपुर के लूणी विधानसभा की सभा को करेंगे संबोधित

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब चंद महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। चुनाव को देखते हुए भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। ये यात्रा 4 चरणों में हो रही है। इस यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।
इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा कल भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। सीएम शर्मा कल सुबह 10ः बजे लूणी विधानसभा में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।