पुष्कर अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव

पुष्कर अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव

पूरे भारतवर्ष में होली की धूम मची हुई है और विभिनता से भरे हुए इस देश में रंगोत्सव को विभिन्न तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है और इसी कड़ी में राजस्थान के पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव चल रहा है जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

इस महोत्सव में देश-विदेश से विभिन्न पर्यटक सम्मिलित होते हैं और जीवन के उत्साह को और बढ़ाकर होली के रंग में रंग जाते हैं यही हमारे राजस्थान की पहचान है क्योंकि यह रंगीला राजस्थान है इस महोत्सव को बड़े ही चाव के साथ मनाया जाता है क्योंकि यह उत्सव सभी ग़मों को भूलकर जिंदगी के हर रंग को उत्सव के साथ मनाने के लिए जाना जाता है और यहीं पर यहां होता है तो आप सभी भी इस रंगोत्सव में जरूर शामिल हो और अपनी जिंदगी में भी होली के रंगों की तरह रंग भर के उसमें महक और खुशबू सम्मिलित करें।

पुष्कर अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के बारे में

◆ पुष्कर अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की शुरुआत शनिवार 4 मार्च 2030 को हुई।

◆ यह महोत्सव चार दिवसीय हैं जो कि 7 मार्च तक चलेगा।

◆ इस 4 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव की पुष्कर सरोवर के ब्रह्मघाट पर महाआरती से शुरुआत हुई। 

◆ राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने इसकी महाआरती की। इसके बाद ब्रह्मा मंदिर स्थित ब्रह्म वाटिका एम्फी थियेटर में भजन संध्या हुई। इसमें प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायिका विद्या शाह ने प्रस्तुति दी।

 

उद्देश्य

◆ आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा थी कि पुष्कर में ब्रह्मा जी का मंदिर है जोकि विश्व भर में विख्यात है जहां पर दुनियाभर से लोग प्रतिवर्ष आते हैं इसी को ध्यान में रखकर पुष्कर के होली महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए होली महोत्सव पुष्कर- 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

◆ इससे परम्परागत होली उत्सव के बारे में देश-विदेश के लोगों को जानकारी मिलेगी। राजस्थान और पुष्कर में पर्यटन बढ़ेगा। महोत्सव का जो आगाज हुआ है, यह एक ऐतिहासिक है।



कार्यक्रम की रूपरेखा

◆ इस चार दिवसीय महोत्सव में 7 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

आयोजित होंगे।

◆ रविवार 5 मार्च 2023 को सबसे पहले कैमल शो का आयोजन होगा। इसके बाद शाम को 6.30 पुष्कर सरोवर के वराह घाट पर महाआरती होगी। मेला मैदान में ही शाम को पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

◆ इसके पश्चात रात्रि में मैला मैदान में ही अनुराधा पौडवाल द्वारा धार्मिक भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। पर्यटन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा होली महोत्सव में शामिल होने के लिए शनिवार रात परिवार सहित अजमेर पहुंच गए है।

◆ सोमवार 6 मार्च को भव्य होली कार्यक्रम होंगे। शाम को ब्रह्म चौक, होली का चौक और ब्रह्म वाटिका पर चंग, डफ, कच्छी घोड़ी और गैर नृत्य किया जाएगा है। 

◆ प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी द्वारा सरोवर के जयपुर घाट पर शाम को नगाड़ा वादन किया जाएगा। संध्या काल में पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर लगभग 1.25 लाख दीपों से भव्य दीपदान का आयोजन होगा। ब्रह्म घाट पर महाआरती होगी। सरोवर पर आतिशबाजी भी होगी। 

◆ होलिका दहन और फूलों की होली ब्रह्म वाटिका एम्फी थियेटर में देर शाम  को होगी। प्रसिद्ध गायक पदमश्री हरिहरन का म्यूजिक कॉन्सर्ट मेला मैदान में आयोजित होगा।

◆ 7 मार्च को शाम को बजे गऊ घाट पर महाआरती के साथ ही आतिशबाजी और बॉलीवुड स्टार देंगे  धुलेंडी के दिन देंगे प्रस्तुति। बॉलीवुड गायक अमित त्रिवेदी इस दिन अपनी प्रस्तुति मेला मैदान में देंगे।