मोहित जोशी

मोहित जोशी

◆ हाल ही में इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 

◆ मोहित जोशी अब टेक महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 

 

इस्तीफे से जुड़ी हुई बातें

◆ मोहित जोशी इंफोसिस में पिछले 22 साल अपनी सेवाएं दे रहे थे।  इंफोसिस की अपने 22 वर्ष के लंबे सेवाएँ को हाल ही में उन्होंने विराम दे दिया।

◆ 11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका lआखिरी दिन 09 जून, 2023 रहेगा।



मोहित जोशी के बारे में

◆ मोहित जोशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में MBA किया है। 

◆ एमबीए करने से पहले दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया था। 

◆ मोहित साल 2014 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस के यंग ग्लोबल लीडर प्रोग्राम से भी जुड़े थे। इसके अलावा वे यंग प्रेसिडेंट ऑर्गेनाइजेशन के भी मेंबर हैं।

◆ मोहित जोशी अपने कैरियर में विभिन्न बड़े पदों पर रहते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी है

◆  हाल ही की बात की जाए तो इंफोसिस से विदा होने के बाद 20 दिसंबर से टेक महिंद्रा की कमान संभालेंगे

◆ अभी टेक महिंद्रा में MD और CEO की जिम्मेदारी सीपी गुरनानी संभाल रहे हैं। वो इंडियन आईटी सेक्टर के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले CEO में से एक रहे हैं। 

◆ 19 दिसंबर को सीपी गुरनानी रिटायर हो रहे हैं उनके स्थान पर ही मोहित यह कार्यभार संभालेंगे।

◆ मोहित ने इंफोसिस से पहले ABN Amro, ANZ Grindlays कंपनी में काम किया है।

 ◆ मोहित अपने कार्यकाल के दौरान देश के साथ विदेशों में भी जैसे एशिया, अमेरिका और यूरोप में रह चुके हैं। 

◆ वर्तमान की बात की जाए तो वर्तमान में मोहित जोशी लंदन में अपने परिवार के साथ (जिसमें उनकी पत्नी और दो बेटियों है) रह रहे हैं।

 

मोहित जोशी का इंफोसिस कार्यकाल

◆ मोहित साल 2000 में इंफोसिस में शामिल हुए और तब से उन्होंने फर्म के लिए कई पोजीशन पर काम किया।

◆ इंफोसिस में मोहित के पास सॉफ्टवेयर, फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थ केयर, लाइफ साइंस बिजनेस की जिम्मेदारी थी।

◆ अपने पिछले कार्यकाल में, वे यूरोप में फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस को लीड कर रहे थे। 

◆ वर्ष 2007 में, मोहित को इंफोसिस मेक्सिको के CEO के रूप में नियुक्त किया गया था 

◆ लैटिन अमेरिका में पहली सब्सिडियरी स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

◆ वह अवीवा पीएलसी में एक नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं।

 

मोहित जोशी के इस लंबे इंफोसिस के कार्यकाल की विदाई और नए कार्यभार को संभालने की शुभकामनाएं सहित उज्जवल भविष्य की मंगल कामना प्रेषित करते हैं जिस प्रकार से उन्होंने अब तक अपने कैरियर में विभिन्न सफलताओं के सोपान रचे हैं उसी प्रकार से आगे भी अनवरत रूप से अपनी सेवाएं देकर अपने पद को गौरवान्वित महसूस करवाएं।