जन्म दिवस विशेष : महाराष्ट्र योद्धा मल्हारराव होल्कर

जन्म दिवस विशेष : महाराष्ट्र योद्धा मल्हारराव होल्कर

जीवन परिचय

- होलकर वंश से ताल्लुक रखने वाली मल्हारराव होल्कर का जन्म 16 मार्च, 1693 को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुआ था।

- बाल काल से ही आप विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं।

जीवनवृति

- ऐसे सामंत और योद्धा जिन्होंने मराठा साम्राज्य में अपने शासनकाल के दौरान अपनी कुशलता से अमिट अमित छाप छोड़ी।

- मल्हारराव होल्कर मराठा साम्राज्य के एक ऐसे सामन्त थे जो परम पराक्रमी और युद्ध कौशल में निपुण होने के साथ साथ मालवा के प्रथम मराठा सूबेदार भी थे।

- वे होल्कर राजवंश के प्रथम राजकुमार थे, जिन्होंने इंदौर पर शासन किया।

-  समर्पित हिन्दुओं के मराठा साम्राज्य को उत्तर की तरफ प्रसारित करने वाले अधिकारियों में मल्हारराव का नाम सदैव अग्रिम पंक्ति में रहेगा।

-  उन्होंने पेशवा बाजीराव प्रथम को कई युद्धों में विजय दिलवाई थी। 

-  वे शुरुआत में पेशवा बाजीराव प्रथम (1720-1740 ई.) की सेवा में रहे थे।

- पेशवा बाजीराव प्रथम की मल्हारराव ने काफ़ी दिनों तक सेवा की तथा कई विजय अभियानों में भी भाग लिया था।

- बाजीराव प्रथम ने उनकी स्वामी भक्ति के फलस्वरूप मध्य भारत का एक बड़ा क्षेत्र उनको शासन करने के लिए दे दिया

- आजाद भारत मैं उनके राज्य को वर्ष 1948 में भारतीय गणराज्य में विलय कर दिया गया।

- मल्हारराव होल्कर का देहांत 20 मई, 1766 को हुआ।