बाबर भी रोहित से पीछे
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी बड़ा खिलाड़ी बताया जाता है। लेकिन वे रोहित से बहुत पीछे हैं। बाबर ने 41 टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की कप्तानी की है। इसमें से उन्हें 26 में जीत, 10 में हार मिली है। 5 मुकाबलों में कोई फैसला नहीं हो सका। बाबर आजम की जीत का प्रतिशत 72.22 है। इस मामले में आस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन तो रोहित और भी पीछे हैं। यानी रोहित जी-20 के सिकंदर हैं। एशिया कप 2022 में भी उनकी कप्तानी की जादू चलेगा।
रोहित का मजबूत पक्ष, कमजोर पक्ष
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत लगातार टी-20 मुकाबले जीत तो रहा है लेकिन एक चिंता भी है। वे पिछले 10 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं। उन्होंने पिछली दस पारियों में 44,1, 5, 24, 31,11, 64, 0, 11 नाबाद और 33 रन बनाये हैं। वे तेज पारी तो खेल रहे हैं, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। दरअसल भारत की नयी रणनीति का रोहित की बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। अब भारत ने फैसला किया है कि पहले पावर प्ले के छह ओवरों में तेजी से रन बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि पहले ओवर से ही आक्रमण किया जाए। विकेट गिरे तो गिरे, बड़े शॉट्स लगाने हैं।
रोहित तेजी से हमला बोलते हैं और इस कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठते हैं। सिक्के का दूसरा पहलू ये है कि जब रोहित टीम को एक तेज शुरुआत दे देते हैं तो बाकि बल्लेबाज इस नींव पर एक मजबूत इमारत खड़ी करते हैं। रोहित की कप्तानी का सबसे मजबूत पक्ष है, गेंदबाजों का चतुराई से इस्तेमाल। अपनी इसी खूबी के कारण वे कई बार छोटे स्कोर की भी रक्षा कर लेते हैं।
बाबर भी रोहित से पीछे
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी बड़ा खिलाड़ी बताया जाता है। लेकिन वे रोहित से बहुत पीछे हैं। बाबर ने 41 टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की कप्तानी की है। इसमें से उन्हें 26 में जीत, 10 में हार मिली है। 5 मुकाबलों में कोई फैसला नहीं हो सका। बाबर आजम की जीत का प्रतिशत 72.22 है। इस मामले में आस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन तो रोहित और भी पीछे हैं। यानी रोहित जी-20 के सिकंदर हैं। एशिया कप 2022 में भी उनकी कप्तानी की जादू चलेगा
- Advertisement -
रोहित शर्मा दुनिया में टी-20 इंटरनेशनल के सबसे कामयाब कप्तान हैं। उन्होंने 35 टी-20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी की है जिसमें 29 जीते हैं। सिर्फ 6 में हार मिली है। यानी रोहित ने अपनी कप्तानी में 82.85 फीसदी की दर से जीत हासिल की है। जहां तक नियमित कप्तान की बात है तो दुनिया का कोई भी कप्तान (टी-20 इंटरनेशनल) उनके सामने नहीं टिकता। कार्यवाहक कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने जरूर 10 में से 8 टी-20 इंटनेशनल मैच जीते हैं। उनकी सफलता की दर है 88.88 फीसदी। लेकिन उन्होंने ये जीत अलग-अलग समय पर अस्थायी कप्तान के रूप में अर्जित की है।
